हर्षोल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी ।
हर्षोल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के विभिन्न हिस्सों में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा भक्ति भाव, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मठ मंदिरों, पंडालो को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां पर श्री कृष्णा राधा जी की मूर्तियां स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया गया ।विभिन्न घरों में भी छोटे-छोटे बच्चों को श्री कृष्ण के आकर्षण रूप बनाकर जन्मोत्सव का आनंद लिया। बताते चले की द्वापर युग में मथुरा के राजा कंस की अत्याचार से जब जनमानस कराह उठी थी, उस समय भगवान श्री कृष्णा ने मथुरा के करागृह में भादो शुक्ल पक्ष अष्टमी मध्य रात्रि को माता देवकी के गर्भ से धरती पर अवतरित हुए थे, तब से प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया जाते हैं ।मंदिरों को आकर्षक फुल झालरों से सजाया गया था ।साधु संत एवं गृहस्थ लोगों द्वारा पूरे दिन निर्जला उपवास कर मध्यरात्रि भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य समय के बाद फलाहार कर अपने व्रत को पूरा किया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था । इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर मेला का भी आयोजन किया गया था।
