पूर्व प्रमुख के निधन पर रालोजपा नेता ने परिजनों से मिल सांत्वना दी ।
पूर्व प्रमुख के निधन पर रालोजपा नेता ने परिजनों से मिल सांत्वना दी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)भारत सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का एक शिष्टमंडल राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पूर्व प्रमुख मुरौवतपुर निवासी स्वर्गीय विजय सिंह कुशवाहा के परिजनों से मिल सांत्वना दी ।बताते चले की स्वर्गीय कुशवाहा की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उनके घर पर जाकर परिवार वालो से मिलकर इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिया। इस मौके पर ब्रह्मदेव राय राष्ट्रीय महासचिव , चंदन गांधी प्रदेश संगठन सचिव ,शिवनाथ पासवान प्रदेश प्रवक्ता, राजीव कुमार दुबे प्रदेश सचिव ,विजय पासवान दलित सेना जिला अध्यक्ष वैशाली, बबलू पासवान जिला महासचिव आशुतोष कुमार पासवान दलित सेना प्रधान महासचिव वैशाली ,रविन्द्र पासवान जिला महासचिव,मनोज कुमार पासवान जिला छात्र प्रधान महासचिव , नीरज पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
