मटका फोर प्रतियोगिता में भीड़ से मची अफरातफरी
मटका फोर प्रतियोगिता में भीड़ से मची अफरातफरी
महुआ। रेणु सिंह
स्थानिक वैशाली विद्यालय परिसर में मंगलवार की शाम मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लोगों की इतनी भी उमड़ी की आपाधापी का माहौल रहा। हालांकि आयोजक द्वारा शांति व्यवस्था के बीच कार्यक्रम कराया गया।
यहां पर मटका फोड़ने के लिए युवाओं की टोली पहुंची। कई टोलिया मटका फोड़ने के लिए जोर आजमाइश की। हालांकि मटका ऊपर होने के कारण वह उस पर नहीं पहुंच सके और उनकी मीनार धराशाई हो जा रही थी। बाद में मटका को नीचे करने के बाद टीम द्वारा मटका फोड़ा गया। इसके बाद गोविंदा आला रे जरा मटकी संभाल बृज वाला गीत गूंज उठा। यहां पर मटका फोर प्रतियोगिता कार्यक्रम को देखने के लिए महिलाओं की काफी फिर रही।
