April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अद्विका काव्यामृत पुस्तक का विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया लोकार्पण

अद्विका काव्यामृत पुस्तक का विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया लोकार्पण । पटेढ़ी बेलसर (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के चकगुलामुद्दीन हाई स्कूल के सभागार में राजकीय अध्यापक सम्मान 2023 से सम्मानित, साहित्य के क्षेत्र में युवाओं के प्रेरणा स्रोत अनिल कुमार द्वारा लिखित रचना ‘अद्विका काव्यामृत’ पुस्तक का लोकार्पण विधायक सिद्धार्थ पटेल ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, किसान प्रकोष्ठ त्रिविक्रम कुमार, सुनील कुमार,प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह,प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद, जिला परिषद सदस्य मनोज ठाकुर,पूर्व मुखिया इंद्रजीत सिंह,सरपंच रीता ठाकुर, पत्रकार कौशल किशोर सिंह,शिक्षक वशिष्ट बाबू,चंद्रशेखर पटेल,बलवीर सिंह सहित अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राओ ने रचनाकार अनिल कुमार को बधाई दी।कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रसिद्ध शिक्षक रत्नेश कुमार ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ पटेल ने अनिल कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की सराहना की, जिसमें उन्होंने समाज में हो रहे कुरीतियों का उजागर कर परिवर्तन के लिए जोड़ दिया, बाल विवाह पर घोर निंदा प्रस्तुत की ।आज के परिवेश में राजनीतिक पर इस पुस्तक के माध्यम से प्रकाश डाला। ऐसे अनेक बिंदु हैं जो इस किताब में उल्लेखित है।पुनः समीक्षा कर समाज में महान परिवर्तन लाने में यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.