प्लास्टिक पर प्रतिबंध’ लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।
जिला पदाधिकारी, वैशाली की अध्यक्षता में आहुत ‘एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध’ लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
हाजीपुर श्री यशपाल मीणा, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, वैशाली की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में ‘एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध’ लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक किया गया। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा जिलान्तर्गत में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, हाजीपुर / लालगंज / महुआ एवं महनार द्वारा माह- अगस्त, 2024 में एकल प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध हेतु की गई छापेमारी में जप्त प्लास्टिक एवं जुर्माने के रूप में प्राप्त राशि से संबंधी वन प्रमंडल पदाधिकारी, वैशाली द्वारा तैयार समेकित प्रतिवेदन के आधार पर समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, हाजीपुर, महनार, महुआ एवं लालगंज द्वारा की गई छापेमारी एवं जप्त प्लास्टिक की मात्रा एवं जुर्मानें की राशि संबंधी प्रतिवेदन पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्राधीन सभी दुकानों में प्रत्येक माह में कम से कम एक बार स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी की कार्रवाई करें तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के अवैध तरीके से उपयोग को रोकते हुए जप्ति की कार्रवाई करेंगे एवं संबंधित दुकानदार से जुर्मानें के रूप में राशि प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। उक्त कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/दिलाई नहीं बरतने का हिदायत संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।
इसी क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी, वैशाली को सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु एक वाट्स ऐप ग्रुप बनाकर प्रत्येक माह में इनके द्वारा दुकानों में की गई छापेमारी का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया तथा प्रत्येक माह के 28 तारीख तक संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी से मासिक प्रतिवेदन प्राप्त कर एक समेकित प्रतिवेदन के साथ निर्धारित बैठक में उपस्थापित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अन्य उपस्थित गठित समिति के सदस्यों को अपने-अपने विभाग के मासिक प्रतिवेदन के साथ बैठक में भाग लेने हेतु निदेशित किया गया तथा बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को अगली बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही सम्पन्न की गई।
