प्लास्टिक उपयोग की रोकथाम के लिए बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान
प्लास्टिक उपयोग की रोकथाम के लिए बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान
महुआ। रेणु सिंह
एकल प्लास्टिक उपयोग की रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान सोमवार को यहां बालिका मध्य विद्यालय महुआ में चलाया गया। जहां पर बच्चे हाथ में स्लोगन लिखित तख्तियां लेकर पोषण क्षेत्र का भ्रमण किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम लगन भारती के निर्देशन और शिक्षक अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, ममता कुमारी, गीता कुमारी, मंजू कुमारी, सरोज आदि के नेतृत्व में बच्चे पोषण क्षेत्र का भ्रमण किया। बच्चे लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरुक कर रहे थे। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करो आदि नारे भी लगा रहे थे। उनके जागरूकता रैली को देखने के लिए लोगों की भीड़ थी।
