वैशाली,देसरी में नल जल पंप ऑपरेटर संघर्ष समिति गठित, राकेश सिंह बने संयोजक
वैशाली,देसरी में नल जल पंप ऑपरेटर संघर्ष समिति गठित, राकेश सिंह बने संयोजक
वैशाली,देसरी में नल जल पंप ऑपरेटर संघर्ष समिति गठित, राकेश सिंह बने संयोजक, निर्धारित समय पर काम तो भुगतान क्यों नही-रंजीत पंडित, आंदोलन की चेतावनी,
देसरी, 06.09.2024
नल जल पंप ऑपरेटरों को लंबित मानदेय का भुगतान, समान वेतन एवं सेवा स्थाई को लेकर दिनेश्वर नाथ मंदिर के सभागार में देसरी प्रखण्ड के नाराज ऑपरेटरों ने राकेश सिंह की अध्यक्षता एवं प्रेमनाथ सिंह के संचालन में बैठक कर नल जल पंप ऑपरेटर संघर्ष समिति का निर्माण किया। इस समिति का संयोजक गाजीपुर निवासी राकेश सिंह जबकि सह संयोजक देसरी के प्रेमनाथ सिंह एवं रसलपुर हबीब के सतीश कुमार शर्मा को बनाया गया है।
बैठक में नल जल पंप ऑपरेटरों के पिछले छब्बीस महीनों का लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान, समान वेतन निर्धारित करने एवं सेवा स्थाई करने को लेकर क्रमबद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। सभी पदाधिकारियों से पत्राचार करने के बाद आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
धर्मदासपुर के ऑपरेटर विपिन कुमार ने बताया कि पिताजी का देहांत तीन मई को हो गया। कई बार गुहार लगाने के बाद भी पिछले छब्बीस महीने से मानदेय का भुगतान नही किया गया। बैठक में अभिषेक कुमार ने बताया कि पानी की सप्लाई बाधित होने पर ऑपरेटर को सुनना पड़ता है। खोकसा के ऑपरेटर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पंप में खराबी के कारण खोकसा के वार्ड संख्या पांच में पिछले एक महीने से पेयजल की आपूर्ति प्रभावित है। उफरौल के ऑपरेटर प्रिंस कुमार ने बताया कि वार्ड सात में बिजली रिचार्ज खत्म हो जाने पर पेयजल की सप्लाई प्रभावित होती है। गाजीपुर के प्रेम कुमार ने बताया कि वाल्व पिछले एक साल से खराब है, पानी बर्बाद हो रहा है कोई सुनने वाला नहीं है।
मौके पर मौजूद समाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता रंजीत पंडित, मंजर आलम एवं मनीष कुमार ने पंप संचालकों के मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सभी संचालक निर्धारित समय पर अपना काम करते हैं तो फिर निर्धारित समय पर इन्हें भुगतान क्यों नही किया जाता है। कई पंप संचालक ऐसे हैं जिन्होंने अपना जमीन दिया है, फिर भी इनके साथ छलावा किया जा रहा है। ऐसे में इनकी मांगों के समर्थन में हम सभी खड़े हैं।
इस मौके पर देसरी के प्रेमनाथ सिंह, चकमहमद के सुमन सौरभ, भिखनपुरा के देवानंद कुमार, रसलपुर हबीब के सतीश कुमार शर्मा, चंदन कुमार, संधीर कुमार, उफरौल के अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार, संतोष कुमार, गाजीपुर के राकेश सिंह, प्रेम कुमार सिंह, खोकसा के शैलेंद्र कुमार सिंह, धर्मदासपुर के विपिन कुमार के अलावे सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर के ऑपरेटर जितेन्द्र राम सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड
