बिहार अंडर- 14 बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक का जोरदार स्वागत ।
बिहार अंडर- 14 बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक का जोरदार स्वागत ।
बिहार फुटबॉल एसोसिएशन एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंडर 14 बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2024- 25 जो मालद , पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय फुटबॉल संघ द्वरा आयोजित किया गया। बिहार टीम ने झारखण्ड टीम के साथ सेमीफ़ाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

निर्धारित समय तक मुक़ाबला दो दो की बराबरी पर रहा । अतिरिक्त समय में भी मुक़ाबला बराबरी पर ही रहा। मैच का निर्णय ट्राईबेकर में 5-5 पेनल्टी सूट आउट में हुआ । उक्त आशय की जानकारी देते हुये वैशाली ज़िला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह ने बताया कि बिहार अंडर- 14 बालिका फुटबॉल नेशनल चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रही तथा बिहार को कांस्य पदक मिला । कांस्य पदक लेकर पटना पहुँचने पर टीम और टीम के प्रशिक्षक श्रीमती अंशा के स्वागत के लिए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला के जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह, रेलवे यूनियन के सहायक महामंत्री मनीष कुमार ,बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद सिंह , कृति फाउंडेशन की सचिव सारिका कुमारी, पंकज कुमार, रेलवे टीम की फुटबॉल प्रशिक्षक रजनी अलंकार एवं वैशाली जिला के कोच राजेश कुमार सिंह, निशि कुमारी, राहुल कुमार, रश्मि कुमारी ,लकी कुमारी,के द्वारा किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया एवं चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कराया गया। तत्पश्चात बिहार का टीम का चयन किया गया। फुटबॉल के इतिहास में पहली बार बिहार के टीम ने 24 – 25 में शानदार प्रदर्शन किया है । इसके लिए श्री शुक्ला ने टीम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षक, मैनेजर समेत बिहार फुटबॉल एसोसिएशन को बधाई दी है।
