April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चार पशुओं को गौ रक्षक दल के युवाओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया

हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर बुधवार की संध्या पिक अप गाड़ी पर लोड कर ले जा रहे चार पशुओं को गौ रक्षक दल के युवाओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पशु तस्कर तो भाग गया लेकिन गाड़ी के चालक को पकड़ लिया गया. पकड़ाये चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव निवासी सतीश कुमार बताया गया है. इस सम्बन्ध में गौ रक्षक दल ने बताया की हमलोग को सूचना मिली कि पशु तस्कर चार गाय को गाड़ी संख्या बीआर01जीई-7094 पर लादकर ले जा रहा है. उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इसी क्रम में तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गया, चालक ने बताया कि वह दो गाय एवं दो बछड़ा को कटहरा थाना क्षेत्र के अबबकरपुर गांव में ले जा रहा था. एक कारोबारी का नाम वह मो नन्हे बताया अन्य का नाम वह नही जानता है.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उसके बाद पशु तस्करों को गिरफ्तार किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.