जंदाहा नगर पंचायत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
जंदाहा नगर पंचायत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल के जंदाहा नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस मौके पर अतिक्रमण लगाने वालों पर जुर्माना भी किया गया।
यहां नगर पंचायत के कार्यचालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। जिसमें थाना अध्यक्ष और नगर पंचायत के कर्मी, सफाई पर्यवेक्षक राहुल कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। उन्होंने सड़क पर लगाए गए अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया और लोगों से बाजार को साफ सफाई रखने की नसीहत दी। यहां पर अतिक्रमण लगाने वालों से 10,000 जुर्माना भी वसूला गया। बताया गया कि अतिक्रमण लगाने वालों के विरुद्ध नगर प्रशासन सख्त है। जो लोग अतिक्रमण करेंगे उन पर जुर्माना किया जाएगा।
