April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तिरहुत स्नातक क्षेत्र से राजद उम्मीदवार गोपी किशन का महुआ में भव्य स्वागत ।

तिरहुत स्नातक क्षेत्र से राजद उम्मीदवार गोपी किशन का महुआ में भव्य स्वागतरिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ( वैशाली )आगामी नवंबर महीने में होने वाले तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है । मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का सिलसिला अभी भी जारी है।पूर्व के घोषित तिथि को आगे बढ़ाई गई है ,जिससे कि अधिक से अधिक स्नातकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके ।तिरहुत स्नातक क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार गोपी किशन के महुआ आगमन पर प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर अपने उम्मीदवार को जीतने का संकल्प लिया। इस मौके पर उम्मीदवार गोपी किशन ने कार्यकर्ताओं से अपील की , कि हमारी जीत सभी कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय जनता दल की जीत होगी, इसलिए एक-एक कार्यकर्ता क्षेत्र के तमाम स्नातक मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर चुनाव के वक्त मतदान करने का हर संभव प्रयास करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

जिसमें रामशंकर यादव, राजद प्रदेश महासचिव, मुन्ना सरकर वरिष्ठ राजद नेता मोहम्मद खुर्शीद आलम, उपाध्यक्ष महुआ प्रखंड कमिटी,विशाल गौरव, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, ताजपुर बुर्जग पंचायत अध्यक्ष राम ईश्वर राय, गोबिंद पुर पंचायत अध्यक्ष रम्भू यादव,मधौल पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद असलम,मंगुराही  पंचायत अध्यक्ष योगीलाल सहनी, डगरु पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, पहारपुर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र  कुमार,  समसपुरा पंचायत अध्यक्ष राम नाथ राय, गौशपुर चकमजाहिद पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम के साथ बारेलाल यादव सहित दर्जनों  लोग उपधथित थे. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.