April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुण्यतिथि पर पूर्व मुखिया की पत्नी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर पूर्व मुखिया की पत्नी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह
पूर्व मुखिया की पत्नी की तीसरी पुण्यतिथि पर लोगों ने दिवंगत दंपति को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार को महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत चकोली वार्ड संख्या 14 में की गई।

यहां पूर्व मुखिया सह समाजसेवी स्व हरिलाल राय की पत्नी स्व सोनिया देवी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्व मुखिया रेखा कुमारी व दीनदयाल दिनकर के द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित उषा देवी, मानसी कुमारी, फूला देवी, रिशु, ऋषि, गीता देवी, धर्मशिला देवी, डाली कुमारी, डिंपल कुमारी, रितेश कुमार, पवन कुमार, लालन राय, प्रेमलाल, रणधीर कुमार, शिक्षक गनौर राय, आदित्य उर्फ छोटू जगमाया देवी आदि ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत दंपति को पुष्पांजलि अर्पित की। यहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत दंपति के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.