जिंदा व्यक्ति को मृत बताने से रोष कायम
जिंदा व्यक्ति को मृत बताने से रोष कायम
महुआ। रेणु सिंह
भूमि सर्वे को लेकर अजब गजब कारणामें हो रहे हैं। इस समय जिंदा व्यक्ति को भी मृत आत्मा बना दिया जा रहा है। महुआ के फतेहपुर पकड़ी पंचायत के चांदसराय में पट्टी के भतिजा द्वारा शपथ पत्र में चाचा को मृत बताया गया है।
गांव के स्व जनार्दन मिश्र के पुत्र उमाशंकर मिश्र ने बताया कि वह चार भाई में तीसरे स्थान पर हैं। तीन भाई मृत है। जबकि उनके पटीदार द्वारा दिए गए शपथ पत्र में उन्हें भी मृत घोषित किया गया है। इसकी सूचना विभिन्न पदाधिकारियों को दी गई है। इसको लेकर रोष कायम है। उमाशंकर मिश्र ने बताया कि उन्हें पूर्व में भी मृत घोषित पाटीदार द्वारा कर दिया गया था। जिसका केस भी चल रहा है। उनकी जमीन को दूसरे व्यक्ति से बेचा गया। हालांकि उसे पर विवाद है और मामला कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत विभिन्न पदाधिकारी को की है। हालांकि इधर बताया जा रहा है कि किसी के द्वारा किसी को मृत बता देने से कुछ नहीं होगा। सारे बिंदुओं पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
