April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर पर पानी पटाने के दौरान करंट लगने से अधेड़ की मौत

घर पर पानी पटाने के दौरान करंट लगने से अधेड़ की मौत
महुआ के मंगुराही पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव की घटना, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
महुआ। रेणु सिंह
नए घर पर पानी पटाने के दौरान करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम महुआ के मंगुराही पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में घटी। घटना को लेकर परिजनों में शनिवार को कोहराम मचा था।
मृतक उक्त गांव निवासी करीब 52 वर्षीय राधे सिंह बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राधे सिंह अपने नए मकान पर देर शाम पानी पटा रहे थे। इस दौरान विद्युत तार से करंट लग गई और कुछ ही क्षन में उन्होंने दम तोड़ दिया। जब घर के लोग उन्हें अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो आनन-फानन में लेकर महुआ के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद उन्हें लोग पुणे अपने घर ले गए। बताया गया कि घटना की सूचना ना थाने को दी गई और ना ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुत्र की होने वाली थी शादी और हो गई मनहू घटना:
बताया जा रहा है कि राधे सिंह के पुत्र बीपीएससी से शिक्षक पद पर नियुक्त हुए थे और उनकी शादी तय थी। पुत्र की शादी को लेकर सारी तैयारियां चल रही थी और इस बीच यह मनहूस घटना हो गई। मृतक की पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो-होकर बुरा हाल था। मनहूस घटना से सब के सब गमगीन थे। जहां घर में शादी की खुशियां आने वाली थी। वहां यह दर्दनाक घटना सबको तोड़कर रख दिया है। मृतक राधे सिंह घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे। इस घटना को लेकर घर परिवार में कोहराम मचा था। और गांव में मातमी सन्नाटा छाया था। घर के लोगों की चीत्कार से सबका कलेजा दल जा रहा था। मृतक का अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग कह रहे थे कि यह क्या हो गया। तीन दिन पूर्व महुआ के ही भदवास में नल जल में समरसेबल के तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना से वहां भी परिजनों में मातम छाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.