April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देवशिल्पी बाबा विश्वकर्मा पूजा एवं अनंत चतुर्दशी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई ।

देवशिल्पी बाबा विश्वकर्मा पूजा एवं अनंत चतुर्दशी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली )भादो शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु के स्वरूप अनंत चतुर्दशी के रूप में श्रद्धा भक्ति के साथ जिले के सभी भागों में मनाई गई ।वहीं देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम के साथ सभी कल कारखाने, वाहन प्रतिष्ठानों, मोटर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जगह पर मनाई गई ।मुख्य रूप से हाजीपुर ,महुआ , महनार,लालगंज ,भगवानपुर सहित अन्य स्थानों में विभिन्न वाहन प्रतिष्ठान के मालिकों द्वारा बड़े धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई ।जगह-जगह संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना करने से लोगों को तकनीकी क्षेत्र में तरक्की मिलती है साथ ही साथ रोजगार की भी बढ़त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.