April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम – एसपी ने की मंडल कारा में औचक छापामारी

डीएम – एसपी ने की मंडल कारा में औचक छापामारी

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

चप्पे- चप्पे की ली गई तलाशी

हाजीपुर गुरुवार की सुबह मंडल कारा में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
अचानक निरीक्षण से जेल प्रशासन एवं कैदियों के बीच हड़कंप मच गई।
छापामारी के दौरान तकरीबन दो घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई ।
सभी बंदी कक्ष, उच्च सुरक्षा कक्ष एवं संपूर्ण कारा परिसर की सघन तलाशी ली गई । उनके साथ एसडीएम,हाजीपुर, कारा अधीक्षक तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ करीब 110 पुलिसकर्मी थे ।
छापामारी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई है।
कारा अधीक्षक को निदेशित किया गया कि कैदियों की बेहतर ढंग से निगरानी की जाती रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.