April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में निबंध एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में निबंध एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

 

स्वच्छता ही सेवा- 2024 अभियान के अंतर्गत आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में निबंध एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस अवसर पर बच्चों ने पूरी तन्मयता के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया । भारत को स्वच्छ बनाने में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करायी गई । जिसमें आदित्य कुमार प्रथम, अरविंद कुमार द्वितीय एवं आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही हिंदी की शिक्षिका सुरभि कुमारी के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। सभी छात्र-छात्राओं को चेतना सत्र में विस्तृत जानकारी देते हुए यह कहा गया कि हम सभी स्वच्छता को अपना कर ही अपने देश का विकास कर सकते हैं।स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है । इस अवसर पर कुमार चंदन, सीमा कुमारी, नीतू कुमारी, रामबाबू राम, सुरभि कुमारी ,जय कृष्ण पाठक, राहुल कुमार चौधरी ,मोहम्मद जमालुद्दीन ,अजीत कुमार, पूर्णिमा कुमारी, ऋतु राज ,पूजा रानी, सुषमा कुमारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.