पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा अखिल भारतीय ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा
अखिल भारतीय ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
हाजीपुर: 22.09.2024
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर द्वारा आज दिनांक 22.09.2024 को अखिल भारतीय ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हाजीपुर एवं पटना में किया गया । इस अवसर पर ग्रुप-1 के बच्चे जिनकी उम्र 6 से 9 वर्ष, ग्रुप-2 के बच्चे जिनकी उम्र 9 से 12 वर्ष एवं ग्रुप-3 के बच्चे जिनकी उम्र 12 से 15 वर्ष थी, इस प्रतियोगिता में शामिल हुए ।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा बच्चों को उपहार एवं अल्पाहार वितरित किया गया । इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना, सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं ।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
