May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर नगर निकाय के 19 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में पीएम पोषण योजना का सोशल ऑडिट किया गया।

निदेशक सामाजिक अंकेक्षण समिति, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त वैशाली के निर्गत पत्र के आलोक में सामाजिक अंकेक्षण टीम के द्वारा हाजीपुर नगर निकाय के 19 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में पीएम पोषण योजना का सोशल ऑडिट किया गया। सोशल ऑडिट के पश्चात जनसुनवाई का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय दिग्घी हाजीपुर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर जूरी मेंबर द्वारा एक-एक कर विद्यालय की जनसुनवाई की गई। जिसमें ज्यादातर विद्यालय में पाया गया कि 30 से 40% बच्चे ही मिड डे मील योजना का लाभ ले पाते हैं। विद्यालय में कमरे की कमी है। जिसके कारण दो-दो कक्षाओं के बच्चों का क्लास एक ही कक्षा में लिया जाता है। विद्यालयों में हैंड वॉश तथा साबुन का अभाव पाया गया। जिसके कारण बच्चे भोजन के पूर्व हाथ नहीं धो पाते हैं। मध्यान भोजन के संबंध में जागरूकता की कमी पाई गई। विद्यालयों में टोल फ्री नंबर की जानकारी का अभाव पाया गया। विद्यालयों के बच्चों का हेल्थ कार्ड नहीं पाया गया तथा ज्यादातर विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य जांच नहीं कराई गई है । मध्यान भोजन बनाने वाले जगह पर फटा हुआ जाल टंगा हुआ पाया गया। जिसके कारण मध्यान भोजन में कीड़े मकोड़े गिरने की संभावना बनी रहती है। दो विद्यालयों के सातवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों ने बताया कि खाने में हमेशा कीड़ा रहता है । जिस कारण से हम सभी मध्यान भोजन नहीं लेते हैं। स्कूल निरीक्षण में पाया गया कि ज्यादातर विद्यालय में शौचालय गंदा है या जाम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि विद्यालय में इसके लिए कोई कर्मचारी नहीं है तथा इसके लिए कोई फंड उपलब्ध नहीं है। जिस कारण से शौचालय की नियमित सफाई नहीं हो पाती है। विद्यालयों के रसोईया से बातचीत के क्रम में पाया गया कि रसोईया को प्रतिमाह 1650 रुपए पारिश्रमिक मिलता है जो 10 वर्ष पूर्व निर्धारित की गई है। सभी ने पारिश्रमिक बढ़ाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह जूरी मेंबर सुधीर कुमार शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से टीम के मेंबर राहुल कुमार अमीना खातून इत्यादि के सहयोग से आदेश पारित किए गए तथा व्यवस्था सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। ताकि विद्यालयों के अंदर बच्चों को अच्छी व्यवस्था मिल सके । श्री शुक्ला ने बताया कि पहले की अपेक्षा विद्यालयों की व्यवस्था में काफी सुधार हुई है । लेकिन फिर भी जो त्रुटियां आई है, उसे अतिशीघ्र दूर करने की आवश्यकता है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंकेक्षण टीम एवं डीआरपी मंजू सिंहा ने बताया कि हाजीपुर नगर निकाय के कुल 19 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में पीएम पोषण योजना की सोशल ऑडिट कराई गई। इस अवसर पर सोशल आडिट टीम के एमआरपी अविनाश कुमार एवं राजीव कुमार उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.