May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

युवा सजगता और सावधानी से स्मार्ट फोन का उपयोग करें : डीएम

युवा सजगता और सावधानी से स्मार्ट फोन का उपयोग करें : डीएम

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

युवा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

 

हाजीपुर कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन ,वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 28 वां जिला स्तरीय युवा उत्सव- 2024 का आज विधिवत उद्घाटन राज नारायण सिंह महाविद्यालय, हाजीपुर में किया गया ।
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा किया गया।सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली ने कहा कि बिहार सरकार का कला, संस्कृति एवं युवा विभाग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कई मंच उपलब्ध करा रहा है ।
इस जिले में वैशाली महोत्सव ,महुआ महोत्सव आदि का भी आयोजन होता आया है ।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए । जिला प्रशासन स्वयं पहल लेकर अभी पिछले दिनों सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न विधाओं में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रतियोगिता आयोजित करवाया था ।
आगे उन्होंने कहा कि वैशाली जिला में जो प्रतिभा है , वह अन्य जिलों से किसी भी दृष्टि में कम नहीं है ।
प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय या तृतीय आने से ज्यादा जरूरी है कि आपका नजरिया और व्यवहार सकारात्मक हो।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में युवा स्मार्टफोन का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। इसे उपयोग करते समय सजग और सतर्क रहना जरूरी है।
आगे उन्होंने कहा कि कला , संस्कृति एवं युवा विभाग ने आप सब को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया है। लेकिन मैं एक बात सभी प्रतिभागियों से कहना चाहता हूं कि जो विद्या प्राय: लुप्त होते जा रही है उस विद्या में भी आप अपनी सहभागिता निभा कर अपने जिले का नाम रोशन करें।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन समूह गायन,समूह लोक नृत्य ,लघु नाटक, शास्त्रीय नृत्य ,भारतीय नाट्यम ,शास्त्रीय गायन के साथ भारतीय वाद्य वादन(एकल) सितार ,गिटार, बांसुरी, तबला , वीणा, मृदंगम, वायलिन , सारंगी , सरोद, शहनाई, दिलरुबा , हारमोनियम वादन सुगम की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
कथक नृत्य में खुशबू कुमारी प्रथम ,नीतू कुमारी द्वितीय तथा राखी कुमारी के तृतीय पुरस्कार स्थान प्राप्त हुआ, वही भरत नाट्यम में अंशिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम दिन का कार्यक्रम देर शाम तक जारी था।दूसरे दिन के कार्यक्रम में वक्तृता,चाक्षुष कला में चित्रकला ,हस्तशिल्प ,छायाचित्र ,मूर्ति कला सहित कविता लेखन, कहानी लेखन की प्रतियोगिता कल होगी।
सभी सफल प्रतिभागियों को 26.09.2024 को कार्यक्रम समाप्ति उपरांत पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, एसडीएम, हाजीपुर, डीपीआरओ, आरएन कॉलेज के प्राचार्य सहित कई पदाधिकारी , कलाप्रेमी और प्रतिभागी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.