May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन का ‘दस्तक‘ अभियान

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन का ‘दस्तक‘ अभियान

हाजीपुर: 26.09.2024

केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली की ‘दस्तक‘ योजना के तहत पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज दिनांक 26.09.2024 को यादव कॉलोनी/दीघा, पटना में रहने वाली गरीब महिलाओं एवं लड़कियों के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना, सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं । इस अवसर पर केन्द्रीय चिकित्सालय/पटना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती नेहा द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी ।

ज्ञातव्य हो कि केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पर्यावरण के अनुकूल कम मूल्य के सैनेटरी पैड के वितरण हेतु लाभ-हानि रहित मूल्य पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने के उदेश्य से ‘दस्तक‘ योजना बनायी गयी है, जो काफी लोकप्रिय है।

 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.