May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जैव विविधता पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन

जैव विविधता पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन
कार्यशाला में पांच प्रखंडों के कुल 88 जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों ने लिया भाग
महुआ। रेणु सिंह
जैव विविधता पर्षद के तद्भावधान में वन विभाग द्वारा महुआ मंगरु चौक के पास एक पैलेस में गुरुवार को जैव विविधता पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पांच प्रखंडों के कुल 88 जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने जैव विविधता पर अपने मंतव्य को रखा।
परिषद के सेवा निवृत अध्यक्ष भारत ज्योति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद के संयुक्त निदेशक एचके राय ने कहा कि जैव विविधता का ह्रास होने से जीवो के विकास की क्षमता पर असर पड़ रहा है। जिससे पर्यावरणीय बदलावों का सामना करना मुश्किल हो रहा है। इस परिस्थिति में जैव विविधता का संरक्षण काफी जरूरी है। इस कारण जैव विविधता संरक्षण प्रबंधन के लिए पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया गया है। अतिथियों के द्वारा यह भी बताया गया कि जैव विविधता संरक्षण को लेकर अनुमंडल स्तर पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यशाला में जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी महुआ, जंतु विभाग के डॉ सत्येंद्र कुमार ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने मंतत्व को रखा। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां पांच प्रखंडों के कुल 88 प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। अगला कार्यक्रम 28 सितंबर को महनार में किया जाएगा। जहां प्रबंध समिति के 98 सदस्य भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.