February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

117 वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए शहीद ए आजम भगत सिंह।

117 वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए शहीद ए आजम भगत सिंह।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के बैनर तले महुआ के भी सेलिब्रेशन मैरिज हॉल के सभागार में भारतवर्ष के महान क्रांतिकारी सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह की 117 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।समारोह का उद्घाटन महुआ नगर परिषद उपसभापति रोमी यादव, ए आई एस एफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता बजेंद्र कुमार पप्पू ,जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान,पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष महाराज उर्फ बच्चा बाबू , एआईएसएफ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू साह मुकेश पटेल,वार्ड पार्षद नूतन कुमारी, रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । सर्वप्रथम उपस्थित तमाम लोगों ने भगत सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धांजलि दी ।समारोह में वक्ताओं ने भगत सिंह की अमर कहानियां की गाथा को सुनते हुए गौरवान्वित हो रहे थे ।भगत सिंह ने अपनी कम उम्र में ही अपने देश के खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुम्मा ,यह युवाओं के लिए प्रेरणा की बात है। उनके बताए हुए आदर्श पर चलकर युवा वर्ग देश में व्याप्त समस्या को दूर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.