January 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उ.म.वि. मुस्तफापुर उर्दू में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन, लगी प्रदर्शनी

उ.म.वि. मुस्तफापुर उर्दू में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन, लगी प्रदर्शनी
हाजीपुर| वैशाली जिला अन्तर्गत चेहराकलां प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा निर्मित किए गए ज्ञानवर्धक मॉडल एवं चार्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बच्चों ने सांख्य ज्ञान परिचय, ग्रीन हाउस प्रभाव, वर्षा जल संचय, बेलन की मनमोहक आकृति, त्रिभुज, आयात, पंचभूज सहित कई अन्य विषयों पर बेहतरीन मॉडल तैयार किया गया था। इसके अलावा कई बच्चों ने चार्ट पेपर पर कई रोचक तथ्यों पर आधारित पेंटिंग बनाई थी।
पेंटिंग देखने के लिए दर्जनों अभिभावक विद्यालय पहुंचे।
शिक्षा चौपाल में आए अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सेरजुल हक फैजी ने कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में इस तरह के आयोजन से सकारात्मक बदलाव होता है। बच्चों की क्रियात्मकता निखरती है। इस कार्य के लिए प्रधानाध्यापक महोदय ने विद्यालय के बच्चे और शिक्षकों की हौसला अफजाई की और कहा कि आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं।
शिक्षा चौपाल में आए स्थानीय अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय के बच्चों में उत्साह का संचार होता है और शैक्षणिक माहौल भी बेहतर होता है।
वहीं आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए सहायक शिक्षक मो. नसीम अख्तर ने बताया कि शिक्षा चौपाल के आयोजन को लेकर बच्चों ने खूब मेहनत किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक अजमत प्रवीण, लता सिंह और मो. इस्लाम ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक फैजी ने कहा कि विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार प्रदर्शनी देखकर अभिभावक काफ़ी खुश नज़र आ रहे थे तथा इस तरह के आयोजन से अभिभावकों की भागीदारी भी विद्यालय में बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.