January 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुशहर चौक दुर्गा पूजा पंडाल में समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग।

कुशहर चौक दुर्गा पूजा पंडाल में समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ ( वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुशहर चौक पर दूर्गा पूजा समिति सदस्यों ने एक बैठक आयोजित कर स्थानीय थाने से पूजा पंडाल में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की ।यहां पुलिस फोर्स की तैनाती नहीं की जाती है,जोकि बेहद ही दूर्भाग्यपूर्ण विषय है। सदस्यों ने कहा कि यहां प्रत्येक वर्ष धुमधाम से दूर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है,इसलिए अलर्ट मोड में रहते हुए छोटी-बड़ी सभी बातों पर ध्यान रखना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार, आचार्य सुरेन्द्र झा , सचिव रंजीत कुमार , कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , उप कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार , उपाध्यक्ष रामबालक शाह , समिति सदस्यों में सर्वेश कुमार , दिनेश राय , महेश्वर राय , विशेश्वर दास सहित वरिय पदाधिकारी ने स्थानीय थाने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा पंडाल में पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है। बताते चलें कि कुशहर चौक स्थित दूर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में यह बैठक हुई। जहां आगामी दूर्गा पूजा को लेकर लगाए जाने वाले पूजा पंडाल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को उजागर किया। बैठक का संचालन कर रहे दूर्गा पूजा समिति सदस्य के सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि स्थानीय थाने द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.