पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट के खिलाप हाजीपुर में विराट प्रदर्शन ।
पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट के खिलाप हाजीपुर में विराट प्रदर्शन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)पश्चिम पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने गए बिहारी छात्रों के साथ मारपीट धामकी अपमानित एवं टॉर्चर करने की विरोध में आज स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान हाजीपुर ,पतंजलि योग समिति वैशाली के तत्वाधान में विराट सत्याग्रह और प्रदर्शन किया गया।
सत्याग्रह यादव चौक हाजीपुर में हुई। जिसमें बिहारी छात्रों के साथ हुई घटना की तीखी आलोचना व भर्त्सना की गयी।
सत्याग्रह स्थल पर सभा की अध्यक्षता डॉ अजीत कुमार भाजपा नेता एवं सचिव स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान ने किया। जबकि संचालन योगगुरू जय नारायण सिंह पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष ने की।
सत्याग्रही को संबोधित करते हुए डॉ अजीत कुमार ने कहां की पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट टॉर्चर और अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार से पूछा कि क्या बंगाल में परीक्षा देना गुनाह है ? क्या बंगाल भारत से अलग है या बिहार के बच्चे भारत से अलग है ? डॉ अजीत कुमार ने ममता बनर्जी से सवाल किया कि बंगाल में मुसलमान के लिए रेट कॉरपोरेट और परीक्षा देने के बिहार छात्र के साथ मारपीट ? यह क्या दर्शाता है? उन्होंने बिहारी छात्रों के साथ घटित घटना की सीबीआई जांच कराने, के अलाबे महामहिम राष्ट्रपति से मांग किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
सत्याग्रह एवं प्रदर्शन का नेतृत्व डॉ अजीत कुमार जय नारायण सिंह गोपाल प्रसाद चौधरी अमित कुमार स्वाभिमानी शिवनाथ सिंह डॉ सी के तिवारी राजेश्वर राय दिलीप कुमार ठाकुर विनोद कुमार सिंह पंकज कुमार सिंहा गणेश प्रसाद सिंह गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता संजय कुमार प्रो. संजय कुमार सिंह होरिल राय कन्हैया प्रसाद सिंह रामनरेश पाठक डॉ. जय बहादुर सिंह डॉ दामोदर प्रसाद सिंह दिलीप कुमार ठाकुर राजेश्वर राय मनीष मनीष कुमार यादव डायलिसिस दिग्विजय सिंह अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह अधिवक्ता
अमित कुमार सिंह कुशवाहा डायलिसिस उमेश प्रसाद सिंह कुशवाहा विनय कुमार केसरी हरेंद्र कुमार अभिषेक कुमार राम नरेश पाठक सत्येंद्र सिंह मनोज कुमार यादव पवन कुमार सिंह दिलीप कुमार सिंह हरेंद्र कुमार कर रहे थे।
