हाजीपुर के ग्रीन गार्डेन पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हाजीपुर के ग्रीन गार्डेन पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर पैनल अधिवक्ता संध्या सिन्हा और पारा विधिक सेवक संतोष कुमार और रीमा कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में हाजीपुर के ग्रीन गार्डेन पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम “वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाओं” से संदर्भित विषय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी सुधा ने की ।इस दौरान पैनल अधिवक्ता संध्या सिन्हा और पीएलभी संतोष कुमार व रीमा कुमारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 2016 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को दिए जाने वाले कानूनी सेवाओं के बारे में विद्यालय के बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। साथी पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब देकर लोगों को आश्वाष्त भी किया। विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को बताया गया कि भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो वरिष्ठ नागरिक कहलाता है। नालसा अधिनियम 2016 का कानून राष्ट्रीय,राज्य,जिला और तालुका स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की कानूनी सहायता और प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए कानूनी दायित्व बनाता है। यह कानून वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों तक पहुंच सुनिश्चित करता है।साथ ही केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे लोगों को आयकर में छूट, रेलवे व हवाई यात्रा में छूट, बीमा के विभिन्न योजनाओं में छूट सहित अन्य योजनाएं शामिल है। लोगों से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सदैव सम्मान व सेवा भावना रखने की अपील की गईं ।कार्यक्रम शिक्षक अमन कुमार, कार्तिक कुमार, स्मिता कुमारी,अभिषेक कुमार, शिव शंकर राय,शालिनी सिंह, माधुरी कुमारी,जुली कुमारी,चुनचुन कुमार,रवि कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
