April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष सैकड़ो गरीबों ने किया आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन

महुआ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष सैकड़ो गरीबों ने किया आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन

भाकपा माले के हक दो वादा निभाओ अभियान के दूसरे चरण में महुआ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष सैकड़ो गरीबों ने आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करके ऑफलाइन आवेदन के आधार पर 72000 से नीचे का आय प्रमाण पत्र बनाने, सरकारी वादा के अनुसार 72000 सालाना से कम आमदनी वाले लोगों को लघु उद्यमी योजना से दो-दो लाख रुपया आर्थिक सहायता करने, पशुपालन को लघु उद्यमी योजना में शामिल करने , सभी शहरी तथा ग्रामीण गरीबों को 5/5 डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकान देने, सभी दलित महादलिक टोला को संपर्क पथ से जोड़ने, नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 एवं 4 बिशनपुर तरौरा नहर किनारे बसे गरीबों के साथ ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में जहां भी गरीबों बसे हैं वह जमीन उनको बंदोबस्त करने, भागवतपुर तरौरा थाना नंबर 142 में 2012 में खेसरा नंबर 638, 639, 640 को अधिग्रहित कर बनाए गए बनाए संपर्क पथ को अतिक्रमण मुक्त कर पक्की कारण करने, सहित रसूलपुर मुबारक पंचायत में कई सड़कों का निर्माण करने, चंदेश्वर पासवान के घर के निकट स्कूल के आठ कैट जमीन में प्राथमिक विद्यालय बनाने की मांगों से संबंधित ज्ञापन अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। धरना स्थल पर माले नेता राजू वारसी के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी जिला स्थाई समिति के सदस्यों सुमन कुमार एवं योगेंद्र राय ने कहा कि जो मोदी की सरकार अयोध्या में सेना के नियंत्रण वाली 13000 एकड़ जमीन अपने कॉरपोरेट मित्र अदानी, रामदेव बाबा, रवि शंकर को दे दिया है, वह सरकार गरीबों को बसने के लिए 5/5 डिसमिल जमीन देने में आनाकानी कर रही है। गरीबों के टैक्स से जो खजाना भरा है, उस खजाने से कॉर्पोरेट घरानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। परंतु कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर रहे किसानों/मजदूरों/स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। देश की जनता अपने गाढे खून पसीने की कमाई कॉर्पोरेट घरानों पर लूटाने की इजाजत मोदी सरकार को नहीं देगी। बिहार के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में नीतीश कुमार के विकास के फर्जी दावे की पोल खोल दी है। जिस बिहार में 34% से ज्यादा परिवार 6000 मासिक आमदनी पर जिंदा है,जबकि गरीबी रेखा का पैमाना 10000 मासिक आमदनी है। नीतीश जी की सरकार किसका विकास किया है। विकास कार्यों में ऊंचा कमीशन खोरी के कारण सड़कों और पुल पुलियों का गुणवत्ता घटिया होता है ,जिसके कारण उद्घाटन से पहले ही ये सभी ध्वस्त हो जा रहा है। सरकार ने जो वादा किया है उन वादों को हर हाल में पूरा करना होगा। वादा खिलाफी करने वाली सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
सभा को माले नेता दीनदयाल दिन पति, जगन्नाथ चंद्रवंशी, सोहन राम, भुजूंगी राम, वीर चंद्र कुमार, प्रमोद माझी, अरुण राम, गीता देवी, रिंकी देवी, बुधराम कुमार, सुरेश राम, महेश्वर राम, जगदीश राम, राजेश्वर शाह, नंदनी कुमारी, चंदन कुमार, परमजीत कुमार, संजीव माझी, शोभा देवी, विष्णु राम, परमेश्वर राम, रंजीत माझी, सुरीला देवी, चंदन पासवान, अर्जुन महतो, महेश राय, देवेंद्र दास, अमरजीत दास,, प्रमिला देवी सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए हक दो वादा निभा अभियान को आगे भी जारी रखना और भाकपा-माले को महुआ में मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
प्रेषक/राजू वारसी, भाकपा-माले नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.