April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चौथे दिन नवरात्रि पर माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की होगी पूजा

चौथे दिन नवरात्रि पर माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की होगी पूजा
महुआ। रेणु सिंह
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को चन्द्रघंटा की पूजा विधि विधान के साथ की गई। वही महा आरती कर श्रद्धालु घर परिवार, समाज के साथ विश्व कल्याण के लिए कामना की। यहां सभी पूजा पंडालों, मठ मंदिरों के अलावा घरों में लोग कलश स्थापना कर माता की आराधना में जुटे हैं। चारों ओर देवी सप्तशती के मंत्र गूंज रहे हैं और भक्ति परवान पर है। रविवार को माता के चौथे रूप कूष्मांडा की पूजा की जाएगी।
सूरज की पौ फटने से पूर्व जगह-जगह पंडितों द्वारा दुर्गा पाठ शुरू कर दिया जाता है। जिससे चारों ओर भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। महुआ देसरी मार्ग के हरपुर ओस्ती, डोगरा, भदवास शाहपुर, रामपुर, धंधुआ, बहसी सैदपुर, चकसिकंदर मार्ग के फुलवरिया पूर्वी, भूतनाथ चौक, कड़ियों, चौसीमा कल्याणपुर, बरियारपुर, ताजपुर रोड में छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा, मुजफ्फरपुर रोड में मधौल, हकीमपुर, शेरपुर प्यारे आदि दर्जनों स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। जहां पर देवी सप्तशती के मंत्र गूंज रहे हैं। वही श्रद्धालु अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापना कर दुर्गा जाप कर रहे हैं। महुआ बाजार के पातेपुर रोड सहित विभिन्न जगहों पर दुर्गा पंडालों में दुर्गा पाठ की गूंज सुबह से ही सुनाई देने लगती है। डोगरा में तो दुर्गा पंडाल से हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया जा रहा है। यहां दोनों समुदाय मिलकर पूजा में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। कन्हौली में तो दुर्गा आरती पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.