April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पटना सिटी: गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में 22 सफाई मजदूर का तीन माह वेतन बकाया राशि की मांग को लेकर घंटो सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया!

गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल मे तीन माह से बकाया वेतन को लेकर सफाई मजदूर द्वारा किया गया अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद सह श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल सुधार समिति की महासचिव बलराम चौधरी।

अस्पताल मैनेजर मो0 शब्बीर खान ने सफाई मजदूर को दिलाया भरोसा अस्पताल मैनेजर मो0 शब्बीर खान ने कहा की आला अधिकारी से बात कर वेतन को जल्द से जल्द निपटारा करा दिया जाए गॉ।

पटना सिटी: गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में 22 सफाई मजदूर का तीन माह वेतन बकाया राशि की मांग को लेकर घंटो सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया!
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद सह श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल सुधार समिति की महासचिव बलराम चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मियों का मांग जायज है उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी को लगभग 10 महीना से भुगतान नहीं होने के कारण सफाई मजदूर को पैसा नहीं दिया गया है दशहरा ऐसे त्योहार में भी सफाई मजदूर को भुगतान नहीं हो रहा है यह बहुत ही गलत है उनके छोटे-छोटे बच्चे त्यौहार कैसे मनाएंगे इतना बड़ा अस्पताल में इसी सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई की जाती! पूरे अस्पताल में गंदगी का अम्बार है! दो दिनों के अंदर सफाई कर्मियों का भुगतान नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा!
इस अवसर पर सफाईकर्मी रूपा देवी गायत्री देवी शीला देवी हीरा राम राजू राम कौशल्या देवी सुनीता देवी मोहम्मद पप्पू आदि प्रदर्शन में शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.