मां दुर्गा की मूर्तियां विसर्जन के बावजूद महुआ मंगरु चौक का मेला परवान पर
मां दुर्गा की मूर्तियां विसर्जन के बावजूद महुआ मंगरु चौक का मेला परवान पर
महुआ के गोरौल प्रखंड अंतर्गत चांदपुरा मलंग स्थान पर लगा मीना बाजार मेला
महुआ। रेणु सिंह
मां दुर्गा की मूर्तियां विसर्जन के बावजूद महुआ मंगरु चौक तिवारी जी का मेला परवान पर है। यहां शाम ढलते ही मेलार्थियों की भीड़ से यह परिसर गुलजार हो उठता है। मेला देखने के लिए क्षेत्र के अलावा बाहर से भी लोग पहुंच रहे हैं। यहां झूला, सर्कस, खेल तमाशे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है।
मंगलवार को मेला लोगों की भीड़ से गुलजार हो उठा। यहां मेले में बच्चों के लिए खेल खिलौने के अलावा मीना बाजार, महिला प्रसाधन से जुड़ी दुकानें, चूड़ी लहठी, फर्नीचर, परचून के अलावा गोलगप्पे, बर्गर, चाट समोसे, जलेबी, टिक्की चाट, भुजा आदि की दुकानें सजी है। जिस पर लोगों की भी उमड़ती है। शाम ढलने के साथ यह मेला जगमग रोशनी से नहला उठता है। बताया गया कि 5 वर्ष पूर्व यह मेला पूरे एक महीने तक रहता था। यहां से दुकानदार सोनपुर मेला जाते थे। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दीपावली के वक्त किया जाता था। जबकि अब प्रशासन के सख्ती के कारण मूर्तियों का विसर्जन कर दिया जाता है। जिससे मेला बहुत कम दिनों का रहता है। उधर अनुमंडल के चांदपुरा मलंग स्थान में शरद पूर्णिमा पर लगने वाली मीना बाजार मेला में दुकानदार पहुंचने लगे हैं। यहां मीना बाजार के नाम से मेला मुगल काल से लगते आ रहा है।
