May 5, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बरडीहा स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल में छात्र हॉस्टल का हुआ उद्घाटन

बरडीहा स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल में छात्र हॉस्टल का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
अनुमंडल के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत बरडीया स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल में बालक छात्रावास का हुआ उद्घाटन। यह उद्घाटन जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर रामप्रवेश राय, विष्णुदेव राय, अमित कुमार आदि ने उनका स्वागत किया।

बताया गया कि यहां 150 छात्रों की क्षमता वाला छात्रावास का उद्घाटन किया गया है। यह स्कूल सुदूर ग्रामीण इलाके में है। जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उद्घाटन के दौरान जागेश्वर राय ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में यह स्कूल बच्चों में शिक्षा की इबारत लिख रही है।
श्री राय ने कहा कि महुआ अनुमंडल के सुदूर इलाके में यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल साबित हो रही है। यहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल रहा है। अब यहां छात्रावास में रहकर भी छात्र शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इलाके में यह स्कूल लोगों के लिए एक मिसाल बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.