April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भेड़िए के हमले से एक युवक जख्मी।

 

भेड़िए के हमले से एक युवक जख्मी।

गोरौल चौक से सटे माँगनपुर गांव में बुधवार की संध्या एक जानवर के हमले से 18 वर्षीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी भगवानपुर थाना क्षेत्र के माँगनपुर गांव निवासी जितेंद्र राय का पुत्र सागर कुमार को स्थानीय लोगो ने इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया .

जहां से उसे अच्छे इलाज हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि सागर शौच के लिये लीची बाग में गया था कि अचानक भेड़िए की तरह दिखने बाला एक जानवर उसके गले पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. सागर के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर ग्रामीण दौरे तब जाकर उसकी जान बची. हालांकि जानवर ने सागर के गले एवं हाथ पर हमला किया है. जख्म एवं भय से वह अस्पताल में बेसुध पड़ा है. कुछ भी बताने की हालत में वह नही था. कई ग्रामीण गीदड़ बता रहे थे तो कई लोग भेड़िया बता रहे थे. अंधेरा ज्यादा रहने के कारण जानवर की सही पहचान नही हो सकी है. लोगो ने बताया कि हल्ला सुनकर जानवर पुनः लीची बाग के अंदर भाग गया.
इलाज कर रहे डॉ सत्यनरायण पासवान एवं डॉ विमल कुमार ने बताया कि जख्मी के गले पर जो जख्म दिख रहा है वह जानवर के दांतो का चिन्ह जैसा दिख रहा है. गले के अलावे भी कई जगहों पर जख्म है. हालांकि उपचार के वाद उसे अच्छे इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.