April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक से एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल मिल ज्ञापन सौंपा ।

महुआ अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक से एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल मिल ज्ञापन सौंपा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के तीन प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने बताया कि महुआ अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू की गई थी लेकिन आज भी सप्ताह में मात्र दो दिन ही खुला रहता है ,वही महुआ अनुमंडल अस्पताल के कई विभागों में डॉक्टर उपस्थित होने के बावजूद अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहता हैं। एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन रोजाना हो ,डायलिसिस सेंटर खोला जाए,सिटी स्कैन मशीन की व्यवस्था हो ,गांधी स्मारक चौक समेत बाजार के सभी चौक चौराहे पर ओपीडी के सभी विभागों के डॉक्टर का नाम ,समय का बैनर लगाने जैसे मांग की ।
महुआ अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार ने छात्र नेताओं की इस मांग को आगे बढ़ाने और हर संभव प्रयास करने का आश्वाशन दिया ।
एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को पूरा न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी ।
प्रतिनिधिमंडल में एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ,जिला उपाध्यक्ष आदर्श रंजन यादव ,प्रखंड अध्यक्ष विकास दास शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.