विधायक ने सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का उद्घाटन किया
विधायक ने सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का उद्घाटन किया
विधायक ने सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का उद्घाटन किया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने प्रखंड क्षेत्र तीन अलग अलग गांव में विधायक निधि फंड से नव निर्मित सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का उद्घाटन किया। विधायक के द्वारा बरडीहा तुर्की वार्ड संख्या 1 में सामुदायिक भवन, वहीं मालपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 11 में सामुदायिक भवन, एवं मालपुर चौक पर पुस्तकालय भवन का विधिवत उद्घाटन फीता काट किया। उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का स्थानीय लोगों के द्वारा भव्य स्वागत फुल माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, रामकुमार कुशवाहा, अशरफी सहनी,नरेश राय, बरडीहा तुर्की पंचायत के मुखिया पति शम्भु कुमार राय, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, अमरेश पासवान, आदि के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमने क्षेत्र के लोगों से जो क्षेत्र के विकास का वादा किया था वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के मार्ग दर्शन में पुर्ण हो रहा है। सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान के साथ क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्य हो रहा है। जिसका उदहारण पातेपुर में रजिस्ट्री आफिस, पीएचसी परिसर में तीस बेड का अस्पताल एवं हाईस्कूल मैदान परिसर में बन रहा जिला स्तरीय ओबीसी छात्रवास सह आवासीय विद्यालय है।
