April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ये है पटना नगर निगम स्मार्ट सिटी जहां ट्राफिक जवान पानी मे दुब कर करते ड्यूटी।

ये है पटना नगर निगम स्मार्ट सिटी जहां ट्राफिक जवान पानी मे दुब कर करते ड्यूटी।

सनोवर खान के साथ मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट।
पटना :बिहार की राजधानी पटना गोरिया टोली यातायात पोस्ट के अधिकारी एवं जवान बरसात के पानी में खड़े होकर मुस्तैदी से करते हैं ड्यूटी। इन जवानों की चिंता करने वाले कहां गायब हैंॽ
पटना नगर निगम शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लाख दावे कर ले लेकिन थोड़ी देर के वर्षा निगम की पोल खोल कर रख दी।
शहर का मुख्य चेक पोस्ट जहां ऊपर से पुल का पानी गिरता है लेकिन इस पानी का निकास सही ढंग से नहीं होने के कारण पिलर के चारों तरफ जलजमाव हो जाता है जिसको निकलने में 3 से 4 घंटे का वक्त लग जाता है इसी दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों के स्पीड के कारण पानी के छींटे छोटे वाहन चालक एवं पैदल यात्रियों को भिगो को रख देता है। कितने बार यहां पर तू तू मैं मैं भी हो जाता है। यातायात अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता है। आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं कि अधिकारी कमल राम एवं उनके जवान संतोष कुमार वर्दी के पैंट को मोर कर ड्यूटी कर रहे हैं। पानी में भीगने के डर से रेगुलेशन के अधिकारी वहां से गायब हो गए क्योंकि वे कहीं भी अपने क्षेत्र में ड्यूटी करने के लिए स्वतंत्र है। आज रविवार का छुट्टी के दिन होने के कारण वाहनों का प्रेशर कम था इसलिए सड़क पर रेगुलेशन की गाड़ियां कम देखी गई हालाकी बोरिंग रोड चौराहे के पास रेगुलेशन के अधिकारी राज किशोर सिंह को चालान काटते हुए देखा गया। वहीं दूसरी तरफ इस चौराहा के अधिकारी पैरवी कराने वाले को बिना चालान के ही छोड़ रहे थे जो कि कहीं से उचित नहीं है नियम सबके लिए एक समान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.