April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर टी ई) के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के नामांकन में वैशाली जिला अव्वल

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर टी ई) के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के नामांकन में वैशाली जिला अव्वल

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2006 (आर टी ई) के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के पहली कक्षा में नामांकन हेतु शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निकाली गई सूची के आलोक में वैशाली जिले में 2272 बच्चों ने नामांकन कराया। इस प्रकार वैशाली जिला पूरे बिहार में अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर नालंदा जिला तथा तीसरे स्थान पर जहानाबाद जिला रहा।
जिलाधिकारी ने आर टी ई के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का निदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.