April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर से फरार प्रेमी जोड़े का दोनों परिवार के सहमति से हुआ विवाह।

घर से फरार प्रेमी जोड़े का दोनों परिवार के सहमति से हुआ विवाह।

आदमपुर गांव से विद्यालय जाने के लिए घर से निकली युवती की बरामदगी के बाद मंगलवार को देर शाम युवती और उसके प्रेमी के साथ विवाह करा दिया गया. दोनों पक्षों के आपसी रजामंदी से विवाह का निर्णय लिया. आदमपुर गाँव निवासी मो. मोनिफ की पुत्री शमा प्रवीण इसी माह 15 अक्टूवर को अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी ,
लेकिन वह स्कूल नहीं जाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद नहीं मिली तो युवती की मां थाने मे अपहरण का एफ आई आर दर्ज कराई थी.
पुलिस को दो दिन पहले गुप्त सुचना मिली की युवती मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना के चमरुआ गांव मे है.
इस सुचना के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक उमाकांत सिंह ने वहां जाकर युवती को बरामद कर लिया. युवती के बयान पर उसके प्रेमी मोहम्मद साजिद को उसके घर करजा थाना के चमरुआ गांव से हिरासत में ले लिया.
युवती को सोमवार को हाजीपुर न्यायालय मे पेश किया गया. युवती बालिग़ थी कोर्ट ने युवती को उसके परिजन को सोपने का आदेश दिया था. मंगलवार को दोने पक्षों के आपसी समझौते पर दोनों का निकाह हरशेर स्थित बाबा गुलाम रसूल साह वारसी के मजार पर मुस्लिम रिति-रिवाज के अनुसार करा दिया गया।
निकाह के समय इस निकाह को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे. निकाह के बाद लड़का पक्ष वालों ने लड़का-लड़की को साथ लेकर अपने गांव चमरुआ ले गए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.