April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला को भारत सरकार राष्ट्रीय मेला घोषित करें :डॉ अजीत कुमार ।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला को भारत सरकार राष्ट्रीय मेला घोषित करें :डॉ अजीत कुमार ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला सोनपुर – हाजीपुर को “राष्ट्रीय मेला” का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रो.( डॉ ) अजीत कुमार के नेतृत्व में हाजीपुर नगर के जोहरी बाजार में सत्याभग्रह व नगर में प्रदर्शन करते हुए यादव चौक पर एक सभा की।
स्वामी स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान बिहार के तत्वाधान में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला का विस्तार करने, विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने एवं मेला को महाकुंभ के तर्ज पर आयोजित करने कि मांग को लेकर हरिहर क्षेत्र सोनपुर- हाजीपुर बिहार के सैकड़ो प्राध्यापक, अधिवक्ता ,छात्र, नौजवान ,किसान एवं आमजन ने सत्याग्रह व आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया l
प्रदर्शन हाजीपुर नगर के जोहरी बाजार गांधी चौक होते हुए यादव चौक पर एक सभा की ।
सभा की अध्यक्षता प्रो( डॉ) अजीत कुमार ने किया जबकि संचालन शिवनाथ सिंह ने कि।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ अजीत कुमार ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदु मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी से मांग करते हुए कहा कि हरिहर क्षेत्र मेला 325 ईसा पू. से लगते आया है ।1803 के दशक में अंग्रेजी शासनकाल में इसे सरकारी मेला के रूप में लगाने एवं विकसित करने की घोषणा की। तब से लगातार मेला के प्रसिद्ध विकास लोकप्रियता एवम श्रद्धा का परवान चढने लगा। लेकिन दुर्भाग्य है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार के उदासीनता और तुगलकी फरमान के कारण विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला सिमटता चला गया और अब तो मेला के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। मेला लगातार छोटे और सिमरते हुए आकार में होते जा रहा है।
डॉ अजीत कुमार ने भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से मांग किया कि हिंदुओं का आस्था का केंद्र विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला को ” राष्ट्रीय मेला घोषित ” कर, मेले का विस्तार पहलेजा घाट धाम – सबलपुर- सोनपुर- कालीघाट से लेकर जौहरी बाजार- अंदर किला -कोनहारा घाट धाम से रामचौरा मंदिर रामभद्र हाजीपुर तक की जाए ।साथ ही “हरिहर क्षेत्र मेला महोत्सव” सरकारी स्तर पर मनाने कि घोषणा बिहार सरकार अभिलंब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.