राजद ने चेहराकला पंचायतों में चलाया सदस्यता अभियान
राजद ने चेहराकला पंचायतों में चलाया सदस्यता अभियान
रिपोर्ट. नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
महुआ के विधायक डॉ मुकेश रौशन ने शुक्रवार को चेहराकला पंचायत में राजद का सदस्यता अभियान चलाया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे,
विधायक डॉ मुकेश रौशन ने बताया कि,राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है, जो 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है.
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय राबड़ी भवन से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने एवं पटना राजद के प्रदेश कार्यालय कर्पूरी सभागार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की.
पार्टी संगठन के माध्यम से आम लोगों के साथ जुड़ाव करके हर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और लालू यादव के विचार को आगे बढ़ाने और सदस्यता अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में आज से राष्ट्रीय जनता दल का एक-एक नेता कार्यकर्ता लोगों के बीच सदस्यता अभियान चलायेगा
आगे कहा कि हम हर स्तर पर समाज के सभी वर्गों के लिए जो कार्य करने का लिए हैं उसे सरजमीन पर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर गरीब, शोषित, वंचित और समाज के सभी को सदस्य बनाने और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने का अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता हर घरों तक सदस्यता अभियान चलायेंगे. डॉ रौशन ने यह भी कहा की वैशाली जिले मे 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसे हम कार्यकर्ता मिल कर हर हाल में पूरा करेंगे
