April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने मुख्यालय हाजीपुर में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने मुख्यालय हाजीपुर में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्री सुविधा एवं सुरक्षा तैयारियों की भी की समीक्षा

हाजीपुर-29.10.2024

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज 29.10.2024 को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी । बैठक में संरक्षित रेल परिचालन, समय-पालन में आने वाली अड़चनों, यात्री सुविधा, चल रहे निर्माण परियोजनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी ।

बैठक में दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान क्राउड मैनेजमेंट, यात्री सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पूर्व मध्य रेल की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा हेतु 06/07 नवम्बर, 2024 तक होल्डिंग एरिया बना लेने का निर्देश दिया ताकि प्लेटफॉर्म पर एक साथ अत्याधिक भीड़ न हो पाये एवं अपने ट्रेन के समयानुसार ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें। साथ ही उन्होंने स्टेशनों पर भीड़ की निगरानी हेतु वार रूम भी बनाने का निर्देश दिया तथा इस वार रूम से स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी को जोड़ने का निर्देश दिया ताकि स्टेशनों पर 24×7 निगरानी की जा सके । स्टेशनों पर अवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने, पूछताछ कार्यालय के कर्मचारियों को ट्रेनों के आवागमन से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमित आधार पर ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की घोषणाएं सुनिश्चित की जाए । उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है ।

इस समीक्षा बैठक में मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे तथा पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े थे ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.