April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उर्दू टीचर्स यूनियन का हुआ पुनर्गठन

उर्दू टीचर्स यूनियन का हुआ पुनर्गठन

*मो. सदर-ए-आलम नदवी को अध्यक्ष और मो. नसीम अख्तर को सचिव चुना गया*

हाजीपुर, वैशाली । उर्दू टीचर्स यूनियन वैशाली की एक महत्वपूर्ण बैठक जनाब शाहिद महमूदपुरी की अध्यक्षता में महमूदपुर हाउस, तनगौल हाजीपुर में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मो. सदर-ए-आलम नदवी को अध्यक्ष और मो. नसीम अख्तर को सचिव बनाया गया।
साथ ही दोनों लोगों को जिला स्तर पर उर्दू टीचर्स यूनियन के गठन की जिम्मेदारी दी गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में उर्दू की समस्याओं को उच्च स्तरीय एवं प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया गया.
प्राथमिक विद्यालय से लेकर इंटरमीडिएट शिक्षकों और उर्दू की समस्याओं का समाधान करना यूनियन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है।
बैठक में एम.ए. इजहारुल हक, अकबर अली, मो. सदर-ए-आलम नदवी, अरशद नूर, मो. हाशिम, मो. अमजद नूर, मो. अफरोज आलम, मो. आलम अंसारी व अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.