संस्कार युक्त शिक्षा हमारी संस्कृति :जागेश्वर राय ।
संस्कार युक्त शिक्षा हमारी संस्कृति :जागेश्वर राय ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली )जे आर ए एजुकेशन इंस्टीट्यूट, पहाड़पुर गोरिगग्मा संत जॉन्स एकेडमी के शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक संपन्न हुई । बैठक में शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विचार रखें। इस बैठक में के जे आर ए इंस्टिट्यूट के सभी यूनिट के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर जागेश्वर राय ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में शिक्षा व्यवसाय बनता जा रहा है ,जिससे हमारी संस्कृति पर आघात पहुंचा है ।केवल धन कमाने के लिए शिक्षा संस्थान नहीं चलाना चाहिए ।जब तक हम संस्कार युक्त शिक्षा नहीं दे पाएंगे, तब तक समाज हमारा सबल नहीं हो पाएगा ।आज की आवश्यकता है व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा पर भी बल दिया जाना चाहिए, क्योंकि दुनिया के अन्य देश तकनीकी शिक्षा के बल पर बहुत आगे निकल चुके हैं। हमें भी पूरे मनयोग से विद्यार्थियों को मित्रवत शिक्षा देकर देश का कर्णधार बनाना है ।शिक्षा ही वह अस्त्र है जिसके बल पर दुनिया में कहीं भी कोई भी आगे बढ़ सकता है।इस मौके पर शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार रखें।
