गरीब छठ व्रतियों के बीच, साड़ी, धोती,सुप, नारियल, आदि पुजा सामाग्री का वितरण किया
। पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
जन सुराज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सह समाज सेवी अशोक कुमार रजक के द्वारा पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं विभिन्न गांव में घूम-घूम कर निसहाय गरीब छठ व्रतियों के बीच बुधवार को एवं गुरुवार को
साड़ी, धोती,सुप, नारियल, आदि पुजा सामाग्री का वितरण किया इस दौरान श्री रजक के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग पांच हजार छठ व्रतियों के बीच पुजन सामाग्री आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर चंद्रदीप पासवान, पंचायत समिति सदस्य कैलाश पासवान, खोखा सिंह, आदि के साथ ही भारी संख्या में लोग उनके साथ उपस्थित थे।
