April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनुमंडल पदाधिकारी ने सदर अस्पताल मोतिहारी का किया औचक निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी ने सदर अस्पताल मोतिहारी का किया औचक निरीक्षण

– पिकू भवन, एमसीएच भवन,ब्लड बैंक एवं ओपीडी का किया निरीक्षण
– व्यवस्था में सुधार का दिया निर्देश

मोतिहारी, 20 नवंबर
आज बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती के द्वारा सदर अस्पताल मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया गयाl इस दौरान निरीक्षण के क्रम में पीकू भवन, एमसीएच भवन,ब्लड बैंक एवं ओपीडी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे एवं सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी एसडीएम को दी।मौके पर श्वेता भारती ने स्वास्थ्य कर्मियों को साफ सफाई व्यवस्था के साथ मुस्तदी पूर्वक ड्यूटी करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने एमसीएच बिल्डिंग के आस-पास लगने वाले गाड़ी व अनावश्यक लोगों की भीड़ पर लगाम लगाने एवं सुधार करने का निर्देश दिया।इस निरीक्षण के क्रम में उनके साथ डॉ विजय कुमार वर्मा उपाधीक्षक सदर अस्पताल मोतिहारी, डॉ पंकज कुमार नोडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विश्व मोहन ठाकुर. जिला लेखा प्रबंधक, एवं अतुल कुमार लेखा प्रबंधक सदर अस्पताल एवं रोहित राज मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.