March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों की शिक्षा समिति की मासिक बैठक

मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड में जिला स्तरीय आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपरफोरा में शिक्षा समिति की मासिक बैठक प्रधानाध्यापक मोहम्मद निजामुद्दीन अख्तर के द्वारा बैठक की शुरुआत की गई उसके बाद बैठक को आगे बढ़ते हुए संतोष कुमार सुमन ने S.M.C के सदस्यों के बीच निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा किया गया!

दिनांक: 20 नवंबर 2024

स्थान-राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपरफोरा, मधेपुर प्रखंड, मधुबनी जिला

उद्देश्य: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना।

मुख्य मुद्दे:

1. अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए सामाजिक जागरूकता फैलाना।
2. विद्यालय के विवादित भूमि का समस्या समाधान करना।
3. न्यूनतम 75% छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करना।
4. नामांकित छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान।
5. आधार की समस्या का समाधान।

निर्णय:

1. आधार कैंप लगवाने के लिए आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों का सहयोग।
2. अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कार्य योजना बनाई गई।
3. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य योजना बनाई गई।

मुख्य बिंदु:

– आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों ने अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करके शिक्षा समिति को समर्थन प्रदान किया।
– शिक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा में भाग लिया गया।
– विद्यालय में बच्चों की आधार की समस्या का समाधान निकालने के लिए कार्य योजना बनाई गई।
– बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

निष्कर्ष:

आजाद सरवाइवर कलेक्टिव नेटवर्क के सदस्यों की शिक्षा समिति की मासिक बैठक में भागीदारी से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.