खुदीराम बोस पूसा-कर्पूरीग्राम स्टेशनों के मध्य लेवल क्रॉसिंग संख्या 59 सी के बदले आरयूबी/सब-वे के निर्माण के संबंध में सड़क डायवर्जन कार्य प्रगति
खुदीराम बोस पूसा-कर्पूरीग्राम स्टेशनों के मध्य लेवल क्रॉसिंग संख्या 59 सी के बदले आरयूबी/सब-वे के निर्माण के संबंध में सड़क डायवर्जन कार्य प्रगति
हाजीपुर-21.11.2024
खुदीराम बोस पूसा-कर्पूरीग्राम स्टेशन के किमी 41/11-13 पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 59 सी के स्थान पर आरयूबी/सब-वे के निर्माण कार्य के संबंध में कार्य की प्रगति पर है। एलसी नंबर 59 सी पर सड़क के डायवर्जन का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क डायवर्जन में मिट्टी भरने का काम चल रहा है। सड़क डायवर्जन का काम पूरा होने के बाद 59 सी पर मौजूदा लेवल क्रॉसिंग को डायवर्ट स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। लेवल क्रॉसिंग नंबर 59 सी को स्थानांतरित करने के बाद, मौजूदा एलसी के स्थान पर आरयूबी/सब-वे के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा ।
लेवल क्रासिंग 59 सी के बदल आरयूबी/सब-वे के निर्माण हो जाने से ट्रेनों के संरक्षित परिचालन तथा समय पालन में मदद मिलेगी । साथ ही सड़क उपयोगकर्त्ताओं की आवाजाही भी और आसान हो जाएगी ।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
