March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शादी समारोह में गए व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने की भीषण चोरी

शादी समारोह में गए व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने की भीषण चोरी

महुआ। रेणु सिंह

संबंधी के यहां शादी समारोह में गए व्यक्ति के घर का ताला काट कर चोर लाखों के गहने और नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। चोरों ने घटना का अंजाम मंगलवार की रात महुआ थाने के कन्हौली बाजार मोड़ स्थित एक मकान में दी। बुधवार की सुबह बगलगीर ने घर के मुख्य दरवाजे के ग्रिल का ताला टूटा देख सूचना परिवार को दी।
चोरी कन्हौली बाजार मोड़ निवासी विजय कुमार दास के घर में हुई। बताया गया की विजय कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर दो दिन पूर्व अपने संबंधी के यहां अब्दुलपुर मकसूदपुर में गए थे। इस बीच कर मुख्य दरवाजे के ग्रिल का ताला तोड़कर घर में घुस गए। मुख्य गेट के ताला तोड़ने के बाद दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे अलमीरा, ट्रंक, बक्सा को तोड़कर 80 हजार रुपए नगदी, करीब 5 लख रुपए के जेवर और पीतल कांसा के बर्तन चोरी कर ले गए। विजय कुमार ने बताया कि पहले भी सहारा इंडिया में काम करते थे। उसके बाद वह खेती-बाड़ी कर घर परिवार चलते हैं। घर में भीषण चोरी की घटना से महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.