विश्व मानवाधिकार दिवस का भव्य आयोजन।
विश्व मानवाधिकार दिवस का भव्य आयोजन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली)अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वाधान में विश्व मानवाधिकार दिवस सम्मान,अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता के रूप में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद अली असगर, जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर एवं संचालन युवा जिला अध्यक्ष मो जुनैद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरजीत कुमार यादव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, कृणाल कुमार जायसवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकारों की जागरूकता समाज की प्रगति और न्याय की सबसे मजबूत नींव है।संस्था का मुख्य उद्देश्य,अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन समाज में व्याप्त उन अपराधों और कुरीतियों पर रोक लगाने हेतु लगातार प्रयासरत है, जो मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन करते हैं। संगठन मुख्य रूप से निम्न क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करता है—भ्रष्टाचार,महिला शोषण,महिला उत्पीड़न,के विरुद्ध कार्रवाई,रिश्वतखोरी, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष बाल विवाह, बाल शोषण और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता एवं हर प्रकार की अमानवीय व सामाजिक अन्यायपूर्ण घटनाओं को रोकने का कार्य करता है । कार्यक्रम में निर्भय सिंह बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष, रंजय कुमार राय प्रदेश महासचिव, रंजीत कुमार राय जिला अध्यक्ष वैशाली, महेश साह जिला प्रभारी वैशाली, अंगूरी खातून जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर, ज्योति सिंह जिला अध्यक्ष समस्तीपुर, मो इरफान जिला उपाध्यक्ष ,मोहम्मद जाहिद सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
