March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने किया पटना-बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एवं बंधुआ-कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

 

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने किया पटना-बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एवं बंधुआ-कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

संरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

हाजीपुर- 21.11.2024

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज दानापुर मंडल के पटना-बख्तियारपुर- राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ तथा धनबाद मंडल के बंधुआ-कोडरमा-हजारीग टाउन-बरकाकाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरन उन्होंने इन रेल मार्गों में पड़नेवाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया ।

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आधार राज तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में महाप्रबंधक के साथ उपस्थित रहे ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.